फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish Gupta murder case CBI reaches Gorakhpur again

मनीष गुप्ता हत्याकांड: सीबीआई फिर पहुंची गोरखपुर, 15 को होगी आरोपी पुलिस वालों की पेशी

Mon, 13 Dec 2021 10:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 10:03 AM IST
सार

होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत की जांच कर रही है सीबीआई। कोर्ट की अनुमति के बाद जेल में आरोपियों का बयान किया जा चुका है दर्ज।

विज्ञापन
Manish Gupta murder case CBI reaches Gorakhpur again
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामगढ़ताल इलाके के होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत की जांच कर रही सीबीआई रविवार को फिर गोरखपुर पहुंच गई है। सीबीआई मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर सकती है। 15 दिसंबर को हत्या के आरोपी छह पुलिस वालों की अदालत में पेशी भी तय है। इससे पहले सीबीआई कोर्ट से अनुमति लेकर सभी आरोपी पुलिस वालों का जेल बयान दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम के दो सदस्य रविवार की शाम में गोरखपुर पहुंचे। इससे पहले चार सदस्यीय टीम गोरखपुर आई थी मनीष की मौत के मामले में तमाम लोगों से पूछताछ की थी। जेल में बंद आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा, राहुल दुबे, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, विजय यादव, प्रशांत से जेल में सीबीआई ने लंबी पूछताछ की थी। इससे पहले हुई पेशी में सीबीआई ने अदालत में अर्जी देकर आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस बार भी सीबीआई कोई अर्जी देकर न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध कर सकती है। हालांकि ट्रायल से जुड़ा पूरा मामला सीबीआई कोर्ट में चलना है। जेल में लिए गए बयान के आधार पर अगर जरूरत पड़ी तो सीबीआई आरोपियों को रिमांड पर भी ले सकती है। इसके साथ उन्हें सीबीआई कोर्ट में दाखिल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार आई सीबीआई

कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की 27 सितंबर की रात गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में मौत हो गई थी। मनीष के दोस्तों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से आई चोट से जान गई है। मनीष की पत्नी की तहरीर पर होटल में चेकिंग करने गए छह पुलिसवालों पर हत्या का केस दर्ज है। पत्नी ने गोरखपुर पुलिस की जांच पर सवाल उठाया था, जिसके बाद सरकार ने एसआईटी कानपुर को जांच सौंप दी थी।



बाद में सीबीआई को जांच दी गई। दो नवंबर को सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 11 नवंबर को जांच के सिलसिले में पहली बार सीबीआई गोरखपुर पहुंची थी। केस से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने और आरोपियों से पूछताछ के लिए रविवार को तीसरी बार सीबीआई गोरखपुर आई है। गोरखपुर के एनेक्सी भवन में ठहरी सीबीआई घटना से जुड़े लोगों से यहीं पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed