{"_id":"64bd73be7a7566823009b176","slug":"manipur-against-agitation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-249775-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मणिपुर की घटना लोकतंत्र के माथे पर कलंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मणिपुर की घटना लोकतंत्र के माथे पर कलंक
Mon, 24 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के विरोध में सपा महिला सभा ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष अनारकली मौर्या व महानगर अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण ऐसी घटना घटी जो लोकतंत्र के माथे पर कलंक है। महिला सभा ने केंद्र सरकार से मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी नगीना प्रसाद साहनी, रामनाथ यादव, रुपावती बेलदार, बिंदा देवी, चंचला निषाद, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, नमिता सिंह, गीता साहनी, बेबी मौर्य, किरण ,पूजा देवी, दूजा देवी ,अख्तर जहां आदि मौजूद थीं। संवाद
-- -- -- -
मणिपुर में हुई हिंसा के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
फोटो-
गोरखपुर। मणिपुर हुई हिंसा के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष वैभव जायसवाल ने कहा कि लगातार हिंसा के कारण मणिपुर के लोगों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामी साफ देखी जा सकती है। इस दौरान पूर्वांचल प्रांत उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, जिला प्रभारी राजेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो