फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police stopped SP leaders taking out candle march to pay tribute to businessman Manish

कारोबारी मनीष मौत मामला: श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका

Thu, 30 Sep 2021 09:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Sep 2021 09:21 AM IST
सार

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने एक स्वर में मनीष की हत्या की जांच सीबीआई से कराने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
Police stopped SP leaders taking out candle march to pay tribute to businessman Manish
सपा नेताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता को श्रद्धांजलि देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग के समर्थन में बुधवार को सपा नेताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इससे पूर्व सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में नगर निगम से गांधी प्रतिमा तक निकलने वाले मार्च को पुलिस ने रोक लिया। जबकि वरिष्ठ नेता सिंहासन सिंह यादव, कीर्ति निधि पांडे और विजय बहादुर यादव के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर कारोबारी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने एक स्वर में मनीष की हत्या की जांच सीबीआई से कराने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महानगर अध्यक्ष सहाब अंसारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हीरालाल यादव, जयप्रकाश यादव, मुन्नी लाल यादव, चंद्रभान प्रजापति, राहुल गुप्ता, बिंदा देवी, अमर अग्रहरि, जितेंद्र यादव, विनोद विश्वकर्मा, विनोद यादव, कंचन श्रीवास्तव, संजय यादव, अशोक यादव, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद कैफ, पार्षद जुबेर अहमद, वेंकटेश नाथ तिवारी, सरवन कनौजिया, अभिमन्यु, अनिल यादव, इंजीनियर रमन सिंह, इमरान खान, राजेश यादव, असलम, संजू, प्रमोद यादव, चर्चिल अधिकारी, एहतेशाम खान, संतोष गौड़, सुशीला भारती, मुन्नी लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस : श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कानपुर के कारोबारी की मौत पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, यूथ अनिल दूबे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने इंदिरा बाल विहार पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभी ने कैंडल जलाकर कारोबारी को श्रद्धांजलि दी और घटना की निंदा करते हुए शासन-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नितेश मिश्रा, अंशुमान पाठक, सतीश प्रजापति, रवि दुबे, सुशांत शर्मा, अविनाश पांडेय, अभय चौबे, सागर यादव, गोलू राय, अंकित यादव, अमित सिंह, गौतम यादव, तेज यादव, प्रभात दूबे, इब्राहिम अली, शुभम यादव , अभिषेक यादव, अभिषेक राजभर, अनिकेत सिंह, अनूप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार: रवि किशन
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता के साथ हुई घटना पर दुख प्रकट किया है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित पुलिस कर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए है। अपराधी चाहे कोई बदमाश हो या पुलिसकर्मी, उसे अपने कर्म की सजा भुगतनी होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed