फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manbadh girl's photo went viral on Instagram in Gagaha, Gorakhpur.

Gorakhpur News: युवक ने इंस्टाग्राम पर वायरल किए युवती की फोटो, जा चुका है जेल- जानिए क्यों

Sun, 17 Nov 2024 01:43 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 01:43 PM IST
सार

युवती के पिता का कहना है की 27 अक्टूबर को ही थाने पर तहरीर दी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक के घर दबिश दी तो वह वहां नहीं मिला।

विज्ञापन
Manbadh girl's photo went viral on Instagram in Gagaha, Gorakhpur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक गांव की युवती की शादी तोड़ने के लिए जेल से छूटे सिरफिरे युवक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। रविवार को युवती की शादी होनी है। एक दिन पहले हुई घटना से पूरा परिवार परेशान है। युवती के पिता का कहना है की 27 अक्टूबर को ही थाने पर तहरीर दी गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक के घर दबिश दी तो वह वहां नहीं मिला। आरोपी युवक युवती के पड़ोस में रहता है, वह एक बच्ची का पिता है। युवती को बहला फुसलाकर मुंबई ले जाकर डेढ़ महीने तक दुष्कर्म के मामले में जेल गया था।
विज्ञापन


वह बेल पर बाहर आया है।इसी वर्ष अप्रैल में पड़ोस में रहने वाला युवक, युवती को बहला फुसलाकर मुंबई लेकर भाग गया था। जहां नशीला पदार्थ देकर युवती से डेढ़ महीने दुष्कर्म किया। युवती जैसे तैसे युवक के चंगुल से भागकर गोरखपुर आई। तब गगहा थाने पर पहुंचकर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती के कोर्ट में बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद युवक को जेल भेजा गया था। लगभग तीन माह बाद युवक सितंबर में जमानत पाकर जेल से बाहर आया। आरोप के मुताबिक, 23 अक्तूबर की देर रात दो बजे युवक छत के रास्ते युवती के घर में घुस गया और उसे जबरन अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed