फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manbad clashed with police when truck overturned, one arrested

Gorakhpur News: ट्रक पलटने पर पहुंची पुलिस से उलझे मनबढ़, एक गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Manbad clashed with police when truck overturned, one arrested
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां इलाके के भीटीरावत चौराहे के पास बुधवार की भोर में सेब लदा एक मिनी ट्रक गुमटी पर पलट गया। मौजूद लोगों ने चालक को घेर लिया और आठ हजार रुपये की मांग करने लगे। तभी पुलिसवाले भी पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान पुलिस से कुछ मनबढ़ उलझ गए। दरोगा चंदन नारायण से हाथापाई की। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भीटीरावत हाईवे चौराहे के बगल में बुधवार की भोर में सेब लदा मिनी एक ट्रक गुमटी पर पलट गया। जोन्हिया निवासी राधे की गुमटी टूट जाने पर ट्रक मालिक नुकसान का भरपाई आठ हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में करीब साढ़े 9 बजे कार से सादे ड्रेस में एक दरोगा और सिपाही पहुंचे थे। ट्रक चालक को ले जाने की कोशिश करने लगे तो इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोग पुलिस से उलझ गए और दरोगा से हाथापाई करने लगे। इसकी सूचना थाने में दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भिजवा दिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस से बदसलूकी की गई है। एक आरोपी को जेल भेजा गया, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed