फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manager of Government Partnership of IIM Indore gave training

UP: सफलता के लिए योग्यता के साथ होशियारी भी जरूरी, IIM इंदौर के सरकारी सहभागिता के प्रबंधक ने दिया प्रशिक्षण

Wed, 13 Dec 2023 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Dec 2023 01:51 PM IST
सार

आईआईएम इंदौर के सरकारी सहभागिता के प्रबंधक नवीन कृष्ण राय ने नए अफसरों को भीड़ या किसी विषम परिस्थिति से निपटने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को लोगों के मतभेद का समाधान करने के साथ कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर उतारू भीड़ को भी नियंत्रित करना होता है।

विज्ञापन
Manager of Government Partnership of IIM Indore gave training
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय गोरखपुर में आयोजित व्याख्यान में संबोधित करते नवीन कुमार राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी बात मनवा लेना (नेगोशिएशन) पुलिसिंग का एक अंतर्निहित पहलू है। पुलिस वालों के के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण कौशल भी है, क्योंकि किसी न किसी मतभेद का सामना करना उनकी सेवा का हिस्सा है। सफलता के लिए योग्यता के साथ होशियारी भी जरूरी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में मंगलवार को प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को उनके कौशल को प्रि निखारने एवं मजबूत करने के उद्देश्य से नेगोशिएशन एवं जन प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह सीधी भर्ती उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस के प्रशिक्षुओं के लिए उनके प्रशिक्षण का हिस्सा था।
विज्ञापन


आईआईएम इंदौर के सरकारी सहभागिता के प्रबंधक नवीन कृष्ण राय ने नए अफसरों को भीड़ या किसी विषम परिस्थिति से निपटने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को लोगों के मतभेद का समाधान करने के साथ कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर उतारू भीड़ को भी नियंत्रित करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके समाधान के लिए तत्काल रास्ता निकलना होता है। इसलिए भीड़ से बात करते वक्त आपके पास हमेशा दूसरा प्लान भी होना चाहिए। । उन्होंने नेगोशिएशन और मतभेद न प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं से ए अवगत कराया।


एमएमएमयूटी के छात्र रहे हैं नवीन कृष्ण राय
पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने आए नवीन कृष्ण राय मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। वह अपनी पढ़ाई के दिनों में खोराबार ब्लॉक के मोतीराम अड्डा गांव को गोद लिए थे। जुबिली इंटर कॉलेज में भी युवाओं के नेतृत्व क्षमता विकास के लिए 45 दिवसीय रूरल यूथ लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed