फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man suicide accusing his wife and mother-in-law of harassment In Gorakhpur

UP: 'मुझे माफ करना मां... पत्नी और सास से तंग आ गया हूं' अब हार मानकर जान दे रहा हूं; नोट लिख सुमित ने दी जान

Sat, 26 Apr 2025 02:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Apr 2025 02:29 PM IST
सार

गोरखपुर में एक शख्स ने पत्नी और अपनी सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली। सुमित नाम के शख्स ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जानें सुसाइड नोट में सुमित ने क्या-क्या लिखा है।

विज्ञापन
Man suicide accusing his wife and mother-in-law of harassment In Gorakhpur
Gorakhpur suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुझे माफ कर देना मां...पत्नी और सास का ताना नहीं सह सकता, अब हार मान रहा हूं। उनके उत्पीड़न से तंग आकर जान दे रहा हूं। जीवन साथी चुनने में मैंने गलती की, जिसका अंत कुछ इस तरह से ही होना था। 
विज्ञापन


ये बातें सुमित चौरसिया फंदा लगाकर जान देने से पहले के सुसाइड नोट में लिखी हैं। गोरखनाथ इलाके के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी सुमित चौरसिया (40) ने सुसाइड नोट लिखकर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर के हॉल में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


मां और भाई ने सुबह लटका शव देखकर गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाकर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना स्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार दिन पहले मायके से आई थी पत्नी
सुमित की छह वर्ष पहले राखी से शादी हुई थी। चार दिन पहले ही वह ढाई साल और छह माह की बच्चियों के साथ मायके से ससुराल आई थी। सुमित ने गोदाम और मकान किराए पर दिया है। 

 

इसी खर्चे से वह परिवार चलाता है। इससे पहले वह घर पर ही मैरिज हॉल चलाता था। सुमित के पिता ईश्वरचंद की मौत हो चुकी है। वह मां, छोटे भाई व पत्नी बच्चों के साथ घर के दूसरे तल पर रहता था। इधर, सुमित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी पर रिश्तेदार भी घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed