{"_id":"5e3c79968ebc3ee5a05cbbfd","slug":"man-sent-to-jail-for-threatening-to-blow-up-prayagraj-magh-mela-and-deoria-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज माघ मेला और देवरिया महोत्सव को उड़ाने की धमकी देने वाला भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज माघ मेला और देवरिया महोत्सव को उड़ाने की धमकी देने वाला भेजा गया जेल
Fri, 07 Feb 2020 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर प्रयागराज माघ मेला और देवरिया महोत्सव को उड़ाने की धमकी देने वाले रामपुर कारखाना के विशुनपुर चिरकिहवा गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। वहीं, उसके फरार साथी नवाज शरीफ वारसी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि विशुनपुर चिरकिहवा गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी के मोबाइल से प्रयागराज माघ मेला और देवरिया महोत्सव को उड़ाने की धमकी वाला मैसेज प्रसारित हुआ। इससे प्रयागराज और जिले में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की सर्विलांस टीम की जांच-पड़ताल में पता चला कि नसरुद्दीन अंसारी के मोबाइल से ही यह मैसेज भेजा गया। हालांकि, वह छह महीने पहले ही इस नंबर को बंद करने की बात कह रहा था। जांच में यह भी पता चला कि इसमें उसका साथी नवाज शरीफ वारसी भी शामिल रहा है।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह की तहरीर पर इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। गुरुवार को इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह, कांस्टेबल सफदर अली, दीपक यादव, सूबेदार और रिक्रूट कांस्टेबल विकास यादव ने नसरुद्दीन को कोटवां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
रामपुर कारखाना इंस्पेक्टर के वादी होने के कारण मामले की जांच सदर कोतवाल तेज जगन्नाथ सिंह को सौंपी गई है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि फरार चल रहे नवाज शरीफ वारसी की तलाश कराई जा रही है।