फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man reached police post after blood coming through stool in gorakhpur

मल के रास्ते आ रहा था खून तो पुलिस चौकी पहुंच गया शख्स, बोला- साहब! डॉक्टर पर दर्ज हो मुकदमा

Tue, 09 Feb 2021 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Feb 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
man reached police post after blood coming through stool in gorakhpur
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे) - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार को कैंट थाना की जटेपुर चौकी में एक अजब मामला सामने आया। एक शख्स की फरियाद सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

विज्ञापन


दरअसल, एक शख्स अपनी फरियाद लेकर पुलिस चौकी आया और बोला- साहब! तीन बार शौचालय जा चुका हूं और मल के रास्ते खून आ रहा है। मेरा मुकदमा दर्ज कर लीजिए।

अब उसकी यह बात सुनकर पुलिस वालों को भी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर इसमें क्या मुकदमा दर्ज होगा? और किस पर दर्ज होगा? यह सवाल जब पुलिस वाले उससे पूछे तो उसने बताया- डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करना है क्योंकि उनकी दवा मुझे असर नहीं कर रही है।
विज्ञापन


यह सुनकर पुलिस वाले और हैरान हो गए और समझ नहीं पा रहे थे कि कैसे इस मामले से निपटा जाए। तभी चौकी इंचार्ज इत्यानंद पहुंच गए और पूरी बात सुनने के बाद एक रिक्शेवाले को बुलाकर सिपाही के साथ पीड़ित को जिला अस्पताल भिजवाया और उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वाले बताते हैं इस तरह के कई अजीबो-गरीब मामले अब थाने पर आने लगे हैं। सबकी फरियाद सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed