{"_id":"5ead44268ebc3e90541fe8e9","slug":"man-killed-in-road-accident-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर का युवक ससुराल से लौट रहा था घर, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर का युवक ससुराल से लौट रहा था घर, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत
Sat, 02 May 2020 03:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 May 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीर नगर जिले के मेंहदावल में बीएमसीटी मार्ग पर स्थित टड़वरिया चौराहा के समीप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद जब तक लोग जुटे, तबतक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के बेलऊख गांव निवासी 45 वर्षीय सुदामा पुत्र हरिवंश अपने बड़े भाई के ससुराल बीमापार आए हुए थे। भाई की ससुराल बीमापार से वह साइकिल से वापस अपने गांव लौट रहा था। अभी वह टड़वरिया चौराहे के पास पहुंचा ही था कि पीछे से ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह साइकिल के साथ सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से ट्रक उसे रौदते हुए आगे निकल गई। घटना के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद सीओ गया दत्त मिश्र और एसओ करूणाकर पांडेय मौके पर पहुंच गए। एसओ ने घटना की जानकारी ली और शव के साथ ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चले गए। एसओ करूणाकर पांडेय ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा स्थित बेलऊख गांव के रहने वाले सुदामा पुत्र हरिवंश के रूप में हुई।
घटना की सूचना पीड़ित परिजनों को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।