फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man killed his brother for house dispute in sant kabir nagar

यूपी: मकान के विवाद में सगे भाई ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2020 05:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Sep 2020 05:52 PM IST
सार

  • छोटे भाई, उसकी पत्नी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज
  • धनघटा क्षेत्र के सोनडीहा गांव की घटना, हत्यारोपित भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
Man killed his brother for house dispute in sant kabir nagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के सोनडीहा गांव में शनिवार की रात मकान के हिस्से के लिए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने देवर, देवरानी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सोनडीहा निवासी राजकुमार उर्फ मजनू का उनके छोटे भाई अर्जुन एक मकान में परिवार के सदस्यों के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह राजकुमार उर्फ मजनू अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे। शाम तक घर लौट आए। उसके बाद शाम के समय दोनों भाइयों के बीच मकान के हिस्से को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार की पत्नी मंजीता का आरोप है कि अर्जुन और उसकी पत्नी ने राजकुमार पर लाठी-डंडे से प्रहार किया। राजकुमार (32) की मौत हो गई। राजकुमार की पत्नी व बेटी कविता, सविता, काजल और प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।


एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में अर्जुन तथा उसकी पत्नी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों भाइयों के बीच मकान के बंटवारे के लिए विवाद था। इसी विवाद में राजकुमार की हत्या हो गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed