फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man fake informed to police for looted cash in gorakhpur

दुकान से पैसे लेकर मालिक के पास जा रहा था मुनिम, सड़क पर रुपये गिरे तो पुलिस को दे दी लूट की सूचना

Fri, 20 Nov 2020 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, चिलुआताल (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, चिलुआताल (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Nov 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
man fake informed to police for looted cash in gorakhpur
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ इलाके के खेतान अस्पताल के पास देशी शराब की दुकान के मुनीम के 86 हजार रुपये गिर गए तो उसने बचने के लिए पुलिस को लूट की सूचना दे दी। सूचना पाते ही सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ में मुनीम ने सही बात बता दी, पुष्टि के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी बाजार में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर दुर्गा प्रसाद की शराब की लाइसेंसी दुकान है। गुरुवार को दुकान की बिक्री का रुपया लेकर मुनीम विजय यादव अपने मालिक को देने उनके राजेंद्र नगर, 10 नंबर बोरिंग स्थित आवास पर जा रहे थे।
विज्ञापन


ऑटो में सवार विजय खेतान अस्पताल के पास पहुंचे थे कि अचानक पॉलिथीन का थैला फटने से रुपये सड़क पर गिरने लगे। अगल बगल से गुजर रहे लोगों ने रुपये उठा लिए और चले गए। मुनीम ने देखा कि उनकी एक लाख 28 हजार की गड्डी से करीब 86 हजार रुपये गायब हो चुके हैं। इसलिए उन्होंने दुकान मालिक को लूट की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटनास्थल के पास पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि मुनीम के थैले में से गिरे रुपये लेकर लोग भाग निकले। मुनीम ने उनको मना किया, लेकिन कोई नहीं माना। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।


गोरखनाथ के थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने कहा कि कोई लूट नहीं हुई है। मुनीम के रुपये सड़क पर गिरकर बिखरने लगे तो लोग उठा ले गए। दुकान मालिक ने किसी तरह की कार्रवाई से मना किया। मुनीम ने भी दुकान मालिक और अधिकारियों से माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed