{"_id":"6ade72401634a31ece0cd5ec","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1497404-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Mon, 26 Oct 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
गीडा। थाना क्षेत्र के भरवल निवासी 35 वर्षीय युवक की रविवार को सीहापार हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, भरवल निवासी राजू गोंड पुत्र पलटू गोंड रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से किसी काम के सिलसिले में सीहापार जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब 11 बजे वह सीहापार हाल्ट के पास पहुंचे और रेलवे ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहजनवां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।