फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two man died in dispute of two groups in gorakhpur

गोरखपुर में दोहरा हत्याकांड: पुराने विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, पांच लोग घायल

Mon, 29 Nov 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Nov 2021 11:08 AM IST
सार

पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
two man died in dispute of two groups in gorakhpur
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के जददुपुर गांव में रविवार दोपहर पुराने विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार और लाठी-डंडों के हमले में पांच लोग घायल भी हो गए। सभी घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। देर रात विशाल यादव के पिता रामायन यादव की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों पर धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307 व 302 आईपीसी व 34 एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों में अमरनाथ उसका भाई गुलशन, पवन, शैलेश सहित तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जददुपुर गांव निवासी मकसूदन निषाद के घर छठ पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा बजाया गया था। स्टेज पर डांस करने के लिए मकसूदन के परिवार व गांव के श्याम यादव के बीच मारपीट हो गई थी। मामला झंगहा थाने पहुंचा था। मामले में मकसूदन, परवेज, पवन व सुनील के खिलाफ एनसीआर दर्ज करके पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


इसी का नतीजा रहा कि रविवार को रामकिशुन यादव (65) और विशाल यादव (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। गोलीबारी में प्रियंका, दयाराम और रिश्तेदारी में आई रिंकी घायल हुई हैं। दयाराम के पेट में गोली धंसी है। इंदल व चंद्रकली को लाठी-डंडों से पीटा गया है। इन्हें भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी व अलग-अलग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। गांव में शांति है। एहतियातन पुलिस फोर्स लगाई गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed