{"_id":"5f16d2ac8ebc3e9fef4264cc","slug":"man-died-due-to-drowning-in-gandak-flood-water-in-kushiangar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में गंडक की बाढ़ का कहर जारी, डूबने से एक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में गंडक की बाढ़ का कहर जारी, डूबने से एक की हुई मौत
Tue, 21 Jul 2020 05:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गंडक नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए मवेशी समेत सुरक्षित स्थान पर निकलने के प्रयास में खड्डा क्षेत्र के बसंतपुर गांव का 50 वर्षीय व्यक्ति बाढ़ के पानी में डूब गया। गांव वालों के प्रयास से करीब दो घंटे बाद उसका शव मिला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर गांव भी गंडक की बाढ़ से डूब रहा है। बसंतपुर-सोहगीबरवा संपर्क मार्ग कट गया है। मंगलवार की दोपहर में बसंतपुर गांव निवासी अम्बाला कुशवाहा (50) अपने मवेशियों को बाढ़ से सुरक्षित निकालने के प्रयास में लगा था। इसी दौरान बसंतपुर-सोहगी बरवा मार्ग के कटे हिस्से को पार करते वक्त वह पानी की धारा में बहकर डूब गया।
विज्ञापन
उसे बहता देख गांव के अन्य लोगों ने शोर मचाया और पानी में उसे खोजने लगे। करीब दो घंटे बाद कुछ दूरी पर उसका शव मिला। शव को परिजन व गांव के लोग सोहगीबरवा के पास लेकर गए। खड्डा थाने के शिवपुर पुलिस चौकी को खबर देने की बात ग्रामीणों ने बताई।
विज्ञापन