{"_id":"5fda208f8ebc3e3c4c2fd49c","slug":"man-dead-in-road-accident-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पिकअप का टायर खोल रहे खलासी, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पिकअप का टायर खोल रहे खलासी, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत
Wed, 16 Dec 2020 08:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बेलहर क्षेत्र के बेलवा सेंगर चौराहे के पास मंगलवार की देर शाम हुए हादसे में पिकअप के खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के हरैया निवासी चंद्रभान ने बताया कि उसके बहनोई 29 वर्षीय प्रेमचंद प्रजापति पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल निवासी पड़िया बेलहर कला पिकअप पर खलासी थे। मंगलवार की देर शाम बेलवा सेंगर चौराहे के पास गाड़ी का पहिया पंचर हो गया।
विज्ञापन
वह गाड़ी का टायर खोल रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने उन्हें सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने के बाद बेलहर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पांच मासूम बच्चे हैं। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।