{"_id":"600681528ebc3e31472c5c06","slug":"man-dead-body-found-in-suspicious-condition-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Tue, 19 Jan 2021 12:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश केबस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव के सीवान में स्थित गेहूं के खेत में लगे सागौन के पेड़ से एक युवक का लटका हुआ शव मिला है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव के ही सूरज सोनकर पुत्र खुद्दी सोनकर 35 वर्ष के रुप में की गई। मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। सूरज सोमवार रात आठ बजे घर से निकला था।
विज्ञापन