{"_id":"5f65e3898ebc3eb7324541d4","slug":"man-committed-suicide-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फंदे से लटककर शख्स ने दे दी जान, घरवालों से खुदकुशी करने की कही थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फंदे से लटककर शख्स ने दे दी जान, घरवालों से खुदकुशी करने की कही थी बात
Sat, 19 Sep 2020 04:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात 40 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हुमायूंपुर उत्तरी चौराहे पर स्वर्गीय प्रेम शंकर यादव का मकान है। उनके दो बेटे विनय शंकर यादव उर्फ राका और संजय थे। शुक्रवार की देर रात विनय चौराहे से आया और परिजनों से फंदे से लटककर जान देने की बात कही।
विज्ञापन
विनय शराब के नशे का आदी था। परिवार के लोगों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। वह कमरे में गया और फंदा लगाकर लटक गया। जब उसकी आवाज नहीं सुनाई दी तो परिवार के लोग कमरे की तरफ गए तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विनय एक बेटी और दो बेटों का पिता था। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।