{"_id":"5f16da818ebc3e9fa9256597","slug":"man-committed-suicide-due-to-fight-with-wife-for-alcohol-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा पति, बोली ऐसी बात, पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा पति, बोली ऐसी बात, पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम
Tue, 21 Jul 2020 05:37 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर एक कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अमसहां निवासी विनोद विश्वकर्मा (35) का जखीरा चौराहे पर मकान है। जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। विनोद विश्वकर्मा वेल्डिंग का कार्य करते था। मंगलवार सुबह जब वह नहीं जगा तो घर के लोग उसके कमरे में खिड़की से देखे तो वहां पंखे से गमछे के फंदे में लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस के पहुंचने के बाद फाटक तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया करीब एक सप्ताह पहले पति पत्नी से शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिससे पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। सोमवार को विनोद पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। लेकिन पत्नी ने कहा कि जब शराब पीना छोड़ दोगे तो आउंगी।
विज्ञापन
इस बात से छुब्ध विनोद शाम को घर लौट आया और रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।