फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man committed suicide by consuming poison while going live on social Media in gorakhpur

UP: 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं अब आगे और नहीं...' फेसबुक पर लाइव होकर युवक ने जहर खाकर दी जान

Sat, 12 Apr 2025 10:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 10:28 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि अंकुर जिद्दी प्रवृत्ति का था। छोटी-छोटी बात पर वह नाराज हो जाता था।

विज्ञापन
man committed suicide by consuming poison while going live on social Media in gorakhpur
अंकुर द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोरखपुर स्थित कैंपियरगंज इलाके में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर जहर खा लिया। अचेत अवस्था में परिजनों ने गोरखनाथ इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन

'मम्मी-पापा मुझे माफ करना...'
कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा निवासी रमेश द्विवेदी के बेटे अंकुर द्विवेदी (19) ने जहर खाया है। ग्रामीणों ने बताया कि घर के पास स्थित अलेनाबाद बाग से अंकुर अपराह्न करीब तीन बजे फेसबुक पर लाइव हुआ। इस दौरान उसके पास तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी था। नोट पढ़कर वह बोल रहा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं अब आगे और नहीं चल पाउंगा, मेरा जीवन बस इतना ही था। इसी तरह उसने सभी रिश्तेदारों पटीदारों का नाम लेकर उनसे माफी मांगी। इसी बीच उसने अपने जेब से सल्फास की गोलियों से भरा डब्बा निकाला। एक-एक करके पांच गोलियां उसने खा लिया। आखिरी में उसने बोला कि मैं अपनी स्वेच्छा से जहर खा रहा हूं, इसमे मेरे परिवार के किसी सदस्य का कोई दोष नहीं है। मेरी मौत के बाद उन्हें कतई ना परेशान किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर जिद्दी प्रवृत्ति का था
फेसबुक पर यह सब देख कई लोगों ने कमेंट के माध्यम से उसे रोकने की कोशिश की। कुछ लोगों ने कॉल कर रोकना चाहा। इसी बीच किसी ने परिजनों को सूचना दी। घर के पास की बाग में जाकर परिजन देखे तो वहां अंकुर अचेत अवस्था में गिरा पड़ा था। एंबुलेंस से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अंकुर जिद्दी प्रवृत्ति का था। छोटी-छोटी बात पर वह नाराज हो जाता था। घर पर किसी ने डांटा है, इसके बाद उसने खुदकुशी की है। वहीं कैंपियरगंज पुलिस का कहना है कि किसी के माध्यम से सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

नौ अप्रैल को अंकुर का था जनेऊ संस्कार
ग्रामीणों ने बताया कि रमेश द्विवेदी गिट्टी बालू की सप्लाई करते हैं। नौ अप्रैल को उनके नए घर गृह प्रवेश था। उसी दिन अंकुर का जनेऊ संस्कार भी था। इस दौरान घर पर रिश्तेदार पटीदार के साथ ही काफी भीड़ उमड़ी थी। रमेश द्विवेदी के दो बेटे थे, इसमे अंकुर बड़ा था। पिता रमेश ने बताया कि अभी कुछ ही दिन पूर्व धूमधाम से बेटे का जनेऊ किया, अचानक ये क्या हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed