{"_id":"5e4118728ebc3ee5d808a2ad","slug":"man-committed-suicide-after-clash-with-wife-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रात में पत्नी के साथ हुआ विवाद, नाराज पति ने पंखे से लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रात में पत्नी के साथ हुआ विवाद, नाराज पति ने पंखे से लटक कर दे दी जान
Mon, 10 Feb 2020 02:16 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर शिवपुर टोले में बीती रात एक युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मिथलेश साहनी (32) पुत्र स्व शंकर साहनी मुंबई में रहकर पेंट पॉलिश का काम करता था। रविवार शाम को कमाकर अपने घर आया और पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बात से नाराज पति ने रात को अपने कमरे में ही पंखे से फांसी लगा आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
मृतक के दो पुत्र अंश (8) और अभी (3) हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदि था आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।