फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man climbed electric pole in Gorakhpur demanding an Aadhaar card

UP: आधार कार्ड की मांग को लेकर युवक बिजली के पोल पर चढ़ा, जैकेट में लगाई आग; चौराहे पर मच गई अफरा-तफरी

Sun, 18 Jan 2026 12:09 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 18 Jan 2026 12:09 AM IST
सार

फायर ब्रिगेड टीम ने पहले युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार आधार कार्ड दिलाने की बात दोहराता रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा। इसके बाद फायर कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन
man climbed electric pole in Gorakhpur demanding an Aadhaar card
बिजली के खंभे पर चढ़े युवक को उतारते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोरखपुर स्थित तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घसीकटरा चौराहे पर शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक अचानक बिजली के पोल पर चढ़ गया और लोगों के समझाने पर भी नीचे नहीं उतरा। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब युवक ने अपने जैकेट में आग लगा ली। घटना से चौराहे पर मौजूद सैकड़ों लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिवारीपुर क्षेत्र का रहने वाला 24 वर्षीय युवक सत्यम अचानक घसीकटरा चौराहे पर पहुंचा और बिजली के पोल पर चढ़ गया। पोल के ऊपर लगे लोहे के एंगल पर बैठकर वह नीचे उतरने से इनकार करने लगा। युवक को इस हालत में देखकर चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान युवक ने अचानक अपनी जैकेट निकाली और माचिस से उसमें आग लगा ली। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। भीड़ में से किसी ने तत्काल फायर स्टेशन गोलघर को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद दमकल की गाड़ी और फायर कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड टीम ने पहले युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार आधार कार्ड दिलाने की बात दोहराता रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा। इसके बाद फायर कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पोल के बगल में स्थित एक कटरा के सेकेंड फ्लोर पर पहुंचकर टीम ने युवक के हाथ से जलती हुई जैकेट छीनी और नीचे फेंक दी। इसके बाद फायर कर्मियों ने सत्यम को पकड़कर पोल से खींचते हुए सेकेंड फ्लोर पर सुरक्षित उतार लिया और फिर नीचे लाया गया।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके ही पटीदारों ने उसके साथ मारपीट की है और उसका आधार कार्ड छीन लिया है। सूचना पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस ने युवक को कार्रवाई का आश्वासन देकर अपने साथ थाने ले गई और परिजनों से संपर्क शुरू किया।

इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय ने बताया कि युवक की पहचान तिवारीपुर निवासी सत्यम के रूप में हुई है। उसका घरेलू विवाद बताया जा रहा है। समय रहते दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed