फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man arrested for stealing anti-drug pills from BRD Gorakhpur

UP: 9,400 गोलियां और चोरी का लैपटॉप बरामद, BRD से की थी चोरी- आरोपी गिरफ्तार- जानिए कैसे आया गिरफ्त में

Sat, 29 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Nov 2025 12:46 AM IST
सार

अलमारी में रखीं दवा की करीब 9,500 गोलियां और विभाग का एक लैपटॉप चोरी कर लिया गया था। विभाग में रखे सामान बिखरे मिले। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जला भी दिया गया था। गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Man arrested for stealing anti-drug pills from BRD Gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कालेज के मानसिक रोग विभाग में दवा चोरी करने वाला आरोपी रहमान पुलिस की गिरफ्त में।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी और नशामुक्ति केंद्र (ओसएसटी) में चोरी व आगजनी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गुलरिहा पुलिस ने राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर निवासी रहमान अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशे की लत छुड़ाने वाली 9,400 गोलियां और चोरी का लैपटॉप बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया था कि बुधवार को मानसिक रोग विभाग की ओपीडी और ओएसटी कक्ष का ताला टूटा पाया गया। अलमारी का दरवाजा भी टूटा मिला।
विज्ञापन


अलमारी में रखीं दवा की करीब 9,500 गोलियां और विभाग का एक लैपटॉप चोरी कर लिया गया था। विभाग में रखे सामान बिखरे मिले। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जला भी दिया गया था। गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने बीआरडी में स्थित सीआरसी बिल्डिंग के पीछे से रहमान अली को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का लैपटॉप और 9,400 गोलियां बरामद हुईं।


गुलरिहा थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार रहमान अली इससे पहले भी चोरी के एक मामले में वर्ष 2023 में जेल जा चुका है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed