फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man arrested for performing stunts on jeep bonnet

Gorakhpur News: जीप के बोनट पर बैठ स्टंट करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 07 Jan 2023 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Jan 2023 11:41 AM IST
सार

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि व्यापारी बोनट पर बैठा है। थार की अगली सीट पर बैठा उसका साथी पीछे से वीडियो बना रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चलती जीप के बोनट पर लेटने के बाद व्यापारी बैठ जाता है और अपनी खुशी जाहिर करता है।

विज्ञापन
Man arrested for performing stunts on jeep bonnet
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर शहर में गोरखनाथ इलाके के नकहा ओवरब्रिज पर लकड़ी व्यापारी की जीप के बोनट पर बैठकर स्टंट करने के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


हल्का दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने और मानव जीवन को खतरे में डालने की धारा में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत पर रिहा हो गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान लेबर तिराहा निवासी श्याम साहनी के रूप में हुई। श्याम लकड़ी का व्यापार करता है। जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर नकहा ओवरब्रिज पर थार जीप की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहे लकड़ी व्यापारी का वीडियो वायरल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि व्यापारी बोनट पर बैठा है। थार की अगली सीट पर बैठा उसका साथी पीछे से वीडियो बना रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चलती जीप के बोनट पर लेटने के बाद व्यापारी बैठ जाता है और अपनी खुशी जाहिर करता है। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ दुर्गेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed