{"_id":"5e89ed7e8ebc3e76855102c5","slug":"man-arrested-for-offensive-comments-on-pm-modi-from-social-media-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सोशल मीडिया पर की पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, अब पुलिस ऐसे सिखाएगी सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सोशल मीडिया पर की पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, अब पुलिस ऐसे सिखाएगी सबक
Sun, 05 Apr 2020 08:11 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपित चौरीचौरा के बिलारी मठिया निवासी सत्यवान यादव उर्फ राहुल के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य आरोपो में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय भाजपा नेता अमित जायसवाल की तहरीर पर की है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बीते तीन अप्रैल को बिलारी मठिया निवासी सत्यवान ने अपने फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द और आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। रविवार को स्थानीय भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री अमित जायसवाल ने चौरीचौरा थाने में रविवार सुबह तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाने के सामने वाहनों और एंबुलेंस को चेक किया
चौरीचौरा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रविवार को चौरीचौरा पुलिस ने थाना प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में कस्बे में बैरियर लगाकर दो पहिया वाहनों, चार पहिया वाहनों और एंबुलेंस की चेकिंग की।
इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने, साफ सफाई रखने, मास्क लगाने की हिदायत दी। टीम ने इस दौरान कुल 75 गाड़ियों को चेक किया। बैरियर पर पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जा रही है।