{"_id":"69efd2e510848bd92a02c0f6","slug":"man-arrested-for-fatal-knife-attack-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1302797-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़हलगंज। कस्बे के लालगंज मोहल्ले में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के आरोपी वसीम राइन उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घायल जितेंद्र के भाई लक्ष्मण गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात वह अपने भाई के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही वसीम राइन उर्फ गुड्डू उर्फ जब्बार वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। विरोध पर उसने अचानक चाकू निकालकर जितेंद्र के पेट में घोंप दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को तत्काल बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई लेकिन उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था।
थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिेश दे जा रही थी। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।