फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Make yoga a part of your daily life: Prof Poonam Tandon

Gorakhpur News: योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं: प्रो पूनम टंडन

Sun, 16 Jun 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Make yoga a part of your daily life: Prof Poonam Tandon
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन और इंटरनेशनल वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार की सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उक्त कार्यक्रम सप्ताह भर के लिए आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उदघाटन कर सभी से योग शपथ ग्रहण महाअभियान और योगाभ्यास से जुड़ने की अपील की। उन्होंने योग को जीवन शैली में अपनाने के लिए शपथ दिलाई। उपस्थित सभी को कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में 12-18 जून की अवधि में शपथ ग्रहण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य से अवगत कराया।
विज्ञापन


दशवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंटरनेशनल वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स नौका विहार पर शुक्रवार की सुबह डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योग प्रशिक्षक डॉ. विनय कुमार मल्ल ने योगाभ्यास कराया। इसके साथ ही सात दिवसीय योगाभ्यास अभियान की शुरूआत हो गई। एसोसिएशन की हेड कोच रेनू सिंह की प्रशिक्षित टीम ने भी योगाभ्यास कराया। योभ्यास करने वालों में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अनुभूति दूबे, महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र, जनरल मैनेजर वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स आशीष शाही, मुख्य नियंता डॉ. सतीश चंद पांडेय, गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों आचार्य एवं कर्मचारीगण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed