फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Make videos and get reward of 10 thousand by Covid 19 JanPahal

कोविड-19 जन पहल: वीडियो बनाओ और 10 हजार का इनाम पाओ

Thu, 09 Jul 2020 03:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Jul 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Make videos and get reward of 10 thousand by Covid 19 JanPahal
कोरोना वायरस

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक नई पहल शुरू की है, जिसको नाम दिया है-कोविड-19 जनपहल। इसके तहत एक मिनट वीडियो चैलेंज (हिंदी) और सुझाव/मॉडल (हिंदी या अंग्रेजी) प्रतियोगिता शुरू की गई है।

विज्ञापन


प्रतियोगता के तहत आठ जुलाई तक प्रविष्टियां मांगी गई हैं और 15 जुलाई को विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। सर्वोच्च प्रविष्टियां भेजने वालों को 10,000 का नकद इनाम भी दिया जाएगा। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों से इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत कोविड-19 के विषय पर एक मिनट का वीडियो हिंदी में बनाकर भेजना है। यह वीडियो कोविड-19 की रोकथाम, घर व बाहर अपनाए जाने वाले सुरक्षा व्यवहार, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय, स्टिग्मा एवं भेदभाव को दूर करने, बीमारी से ठीक होने की कहानी आदि पर आधारित किसी भी विषय पर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रविष्टियां अपना नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर के साथ भेजनी हैं। इसके तहत सर्वोच्च 100 प्रविष्टियों को 10,000 का नकद इनाम दिया जाएगा। सर्वोच्च प्रविष्टियों का चयन विषयवस्तु, प्रस्तुति, मनोरंजन, वीडियो की तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा जनहित में प्रयोग किए जाने के लिए अपनी (अभिभावक दें अगर प्रतिभागी अवयस्क है ) एवं वीडियो में शामिल अन्य लोगों की सहमति प्रदान करनी जरूरी होगी।  

 

सुझाव/मॉडल प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता के तहत कोरोना वायरस की चेन (श्रृंखला) को तोड़ने संबंधी सुझाव व मॉडल को शामिल किया गया है। यह सुझाव या मॉडल हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में हो सकते हैं। इसमें ध्यान यह रखना है कि यह सुझाव 150 शब्दों से अधिक न हो और पूरी तरह से मौलिक होने चाहिए । प्रतियोगिता के 10 सबसे मौलिक और अनूठे सुझाव या मॉडल को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा ।

कहां पर और कब तक भेजनी है प्रविष्टि
इस नई पहल के तहत दोनों प्रतियोगिताओं में भागीदारी को पूरी तरह मुफ्त रखने के साथ ही सभी के लिए खुला रखा गया है। प्रविष्टियां ई-मेल द्वारा - 1min4kovid@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर – 8005192995 पर भेजनी है। प्रविष्टियां अधिकतम आठ जुलाई तक भेजी जा सकती है। 15 जुलाई 2020 को विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed