{"_id":"5f29c1d88ebc3e4ae354a4a0","slug":"mahila-hospital-emergency-pathology-check-sample-closed-gorakhpur-city-news-gkp3606468120","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल : इमरजेंसी पैथोलॉजी में जांच ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल : इमरजेंसी पैथोलॉजी में जांच ठप, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। महिला अस्पताल में मंगलवार की दोपहर में इमरजेंसी पैथोलॉजी बंद रही। इसकी वजह से मरीजों के खून की जांच के लिए आठ घंटे परेशान होना पड़ा। बताया जाता है कि पैथोलॉजी के कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर में कुछ दिन पहले बदलाव कर दिया गया है।
इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। पैथोलॉजी में तैनात एक महिला लैब तकनीशियन मेडिकल लीव पर हैं। उसकी छुट्टी भी मंजूर है। इसके बावजूद अधिकारियों ने उसकी ड्यूटी लगा दी। मंगलवार को दोपहर में उसी की ड्यूटी लगी थी। लीव पर होने के कारण कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आई। उसकी ड्यूटी के एवज में दूसरे कर्मचारी भी जांच करने को तैयार नहीं हुए।
मजबूरन अस्पताल प्रबंधन को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक पैथोलॉजी बंद रखनी पड़ी। रात आठ बजे नाइट शिफ्ट के कर्मचारी पहुंचे तब जाकर इमरजेंसी में जांच शुरू हुई। इस मामले में अस्पताल के एसआईसी और मेडिकल सुप्रिटेंडेंट से संपर्क कर पक्ष जानने की कोशिश की गई। उनसे बातचीत संभव नहीं हो सकी। उनका पक्ष जब भी आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।