{"_id":"5e4e838f8ebc3ef25160ddb1","slug":"mahashivratri-celebration-in-all-shiv-temple-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि आज: तीन बड़े मंदिरों में पीएसी, पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि आज: तीन बड़े मंदिरों में पीएसी, पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी
Fri, 21 Feb 2020 09:10 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Feb 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
महादेव झांरखडी मंदिर पर शिवरात्रि के अवसर पर जल चढाने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि में शिव मंदिर में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शहर के प्रमुख 80 शिव मंदिरों पर सुरक्षा लगाई गई है। वहीं तीन प्रमुख मंदिर पर पुलिस बल के साथ ही पीएसी बल की तैनाती की गई है। सीसी टीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
शहर के धर्मशाला और राजघाट के शीतला माता मंदिर से निकलने वाले शिव बारात के लिए अलग से पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक, शहर के महादेव झारखंडी मंदिर पर सर्वाधिक भीड़ होती है।
विज्ञापन
यहां पर 15 दरोगा, 50 पुरुष और 20 महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दस महिला पुलिसकर्मी सादे वर्दी में रहेगी ताकि कोई घटना ना होने पाए। इसी तरह लच्छीपुर और मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में बीस-बीस पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
अन्य मंदिरों में चार-चार पुलिस वालों की लगाई गई है। शहर के कोतवाली में 17, राजघाट में 11, तिवारीपुर में सात और कैंट इलाके में बड़े मंदिर है, जिस पर पुलिस का विशेष जोर रहेगा।
बदला रहेगा शहर का यातायात
महाशिवरात्रि पर यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रात ग्यारह बजे तक रूट डायवर्जन जारी रहेगा।
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से जनपद देवरिया को जाने वाली बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, छात्रसंघ, पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा, तारामंडल होकर जाएंगी।
- देवरिया से आने वाली समस्त बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, छात्रसंघ, यूनिवर्सिटी चौराहा होकर जाएंगी।
- कुशीनगर की तरफ से आने वाले सभी वाहन कूड़ाघाट तिराहे से मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होकर जाएंगे।
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से फरेंदा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाले समस्त वाहन, बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज, कौवाबाग, पादरीबाजार, खजांची होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
- महराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की ओर से वाली बसें खजांची से पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होकर जाएंगी।