फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj s Rampurwa student jumped into canal after writing her lover s name in suicide note

मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा प्रेमी: मुझे माफ करना, मैं मुंह दिखाने लायक नहीं...सुसाइड नोट लिख छात्रा ने दी जान

Mon, 25 Sep 2023 10:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Sep 2023 10:56 PM IST
सार

छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है, प्रेमी ने उसके साथ संबंध भी बनाए थे। मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा प्रेमी है, उसने धोखा दिया। उसे छोड़िएगा नहीं। उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाइएगा। यही मेरी अंतिम इच्छा है। 

विज्ञापन
Maharajganj s Rampurwa student jumped into canal after writing her lover s name in suicide note
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा की रहने वाली एक छात्रा सोमवार को बल्लो गांव के पास बड़ी नहर में कूद गई। नहर की पटरी के पास छात्रा का बैग, दुपट्टा, आईडी कार्ड व एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें छात्रा ने लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही। एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद प्रेमी उसे छोड़ अब दूसरी शादी करने जा रहा है।

विज्ञापन

छात्रा ने आगे लिखा कि उसने मुझसे शादी का वादा किया था। मेरे साथ संबंध भी बनाए थे। मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा प्रेमी है, उसने धोखा दिया। उसे छोड़िएगा नहीं। उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाइएगा। यही मेरी अंतिम इच्छा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का सुसाइड नोट मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। छात्रा महाराजगंज के ही एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में जिस युवक की बेवफाई का जिक्र छात्रा ने किया है, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रा का सुसाइड नोट, बैग, आईडी कार्ड मिला है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed