फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahamandleshwar Kailashanand Giri, Kumar Vishwas and many other famous people reached Gajar Vanshman village

Gorakhpur News: महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, कुमार विश्वास समेत कई नामचीन पहुंचे गाजर वंशमन गांव

Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mahamandleshwar Kailashanand Giri, Kumar Vishwas and many other famous people reached Gajar Vanshman village
- मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के घर था मांगलिक कार्यक्रम
विज्ञापन



उनवल। खजनी क्षेत्र के गाजर वंशमन गांव में बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और मशहूर कवि कुमार विश्वास समेत कई नामचीन हस्तियां पहुंचीं। ये लेाग भाजपा के मुंबई महानगर उपाध्यक्ष और सिद्धि विनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के घर हुए यज्ञोपवित संस्कार में बटुकों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
आचार्य महामंडलेश्वर के पहुंचते ही पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्रों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान गोरखपुर आकाशवाणी दूरदर्शन के कलाकारों बृजकिशोर उर्फ गुलाब त्रिपाठी, गौतम मिश्रा, आरती अरोरा, चेता सिंह, नीरज बांवरा आदि ने मनमोहक सुगम संगीत गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बता दें कि, ये लोग भाजपा गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी और उनके भाई आचार्य पवन त्रिपाठी के आमंत्रण पर भांजे श्रीकर शुक्ल और बड़े भाई राकेश त्रिपाठी के पुत्र युगांक त्रिपाठी के यज्ञोपवीत संस्कार में शामिल होने आए थे। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सिंगापुर लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य बजरंगबली शुक्ला, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक राजेश त्रिपाठी, फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, उद्योगपति मोहित कंबोज, उपेंद्र राय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed