Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Magnificent Sports Ecosystem Built Under PM Modi Vision said CM Yogi Speaks

UP: पीएम मोदी के विजन में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

Thu, 21 May 2026 08:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 May 2026 08:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के विजन से प्रदेश में स्पोर्ट्स का शानदार इकोसिस्टम विकसित हुआ है, रामगढ़ताल अब वाटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है।

विज्ञापन
Magnificent Sports Ecosystem Built Under PM Modi Vision said CM Yogi Speaks
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 मई को 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से देश और उत्तर प्रदेश में पिछले 11-12 वर्षों में खेल का बेहतरीन इकोसिस्टम विकसित हुआ है। सरकार खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रोत्साहन के लिए हर कदम तत्परता से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विकसित हुए बेहतरीन इकोसिस्टम का परिणाम रामगढ़ताल है। 2017 के पहले यह गंदगी और अपराध का गढ़ था। आज यहां रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ एशियाड प्रशिक्षण शिविर भी संभव हुए हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने को प्रेरित किया। खिलाड़ी हमेशा सकारात्मक सोच और टीम भावना से कार्य करता है। सीएम योगी ने 'चरैवेति-चरैवेति' को जीवन का मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं का अभाव था। अब हर गांव में खेल के मैदान, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्टेडियम विकसित हो रहे हैं। खेलो इंडिया खेलो जैसे कार्यक्रमों से खेल गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ी हैं। वाराणसी और गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

रामगढ़ताल वाटर स्पोर्ट्स की नई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल वाटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में नई पहचान बना चुका है। भारत आज विश्व मानचित्र पर एक मजबूत रोइंग शक्ति के रूप में उभरा है। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए महिला टीम के प्रशिक्षण हेतु रामगढ़ताल को चुना गया है। प्रशासन को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, सरयू जैसी नदियों पर वाटर स्पोर्ट्स की समृद्ध संभावना है। बलिया, प्रयागराज, वाराणसी जैसे शहरों में इन गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों का प्रोत्साहन
सीएम योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में नई खेल नीति विकसित की है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को नौकरी की गारंटी दी गई। ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ आदि में पदक विजेता 534 खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की गई है। ये नियुक्तियां पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों में हुई हैं। 500 और खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के जरिए नौकरी देने का कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कोई खेल नीति नहीं थी।

विज्ञापन

गोरखपुर के रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में 20 राज्यों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश ओवरऑल चैंपियन बना। बालक वर्ग की चैंपियनशिप पर आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की टीम ने आधिपत्य जमाया। मुख्यमंत्री ने इन टीमों और पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सीएम योगी के नेतृत्व में खेल प्रोत्साहन की सराहना की। सांसद रविकिशन शुक्ल ने गोरखपुर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विकास पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed