{"_id":"69a20736b2f5179b0b094a37","slug":"magic-van-carrying-vegetables-for-the-food-distribution-crushed-an-innocent-child-resulting-in-his-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1243383-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भंडारे की सब्जी लेकर पहुंची मैजिक ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भंडारे की सब्जी लेकर पहुंची मैजिक ने मासूम को कुचला, मौत
विज्ञापन
हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शुक्रवार अपराह्न हादसे में छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के दौरान हुई, जब बच्चे के खेलते समय भंडारे की सब्जी लेकर आई मैजिक (पिकअप) ने लापरवाही बरतते हुए उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हरपुर बुदहट पुलिस ने आरोपी चालक शेषनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शुक्रवार दिन में लगभग साढ़े तीन बजे बैजलपुर निवासी मनोज कन्नौजिया का छह वर्षीय पुत्र श्रेयांश पंडाल के पास खेल रहा था। इसी दौरान मैजिक का चालक शेषनाथ वाहन को पीछे कर रहा था। लापरवाही में बालक वाहन की चपेट में आ गया और पहिया उसके सिर पर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। हरपुर-बुदहट, सहजनवां और गीडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने चालक शेषनाथ के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। श्रेयांश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।