फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mafia Vinod and operatives seized land after CM Yogi Adityanath hardening in Gorakhpur

यूपी: मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद जागा प्रशासन, माफिया विनोद और उसके गुर्गों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

Sat, 06 Feb 2021 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Feb 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Mafia Vinod and operatives seized land after CM Yogi Adityanath hardening in Gorakhpur
विनोद उपाध्याय।(file) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के माफिया विनोद उपाध्याय और उसके गुर्गों की आपराधिक गतिविधियों से कमाई गई संपत्ति जब्त कर ली गई है। माना जा रहा है कि खोवा मंडी में अवैध कब्जे के एक अन्य मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 
डीएम से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने माफिया विनोद के गीडा थाना क्षेत्र में 70 लाख रुपये कीमत की जमीन पर कार्रवाई की है। शाहपुर और कोतवाली इलाके में भी माफिया और उसके गुर्गों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
दरअसल, खोवा मंडी में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपी प्रभाकर द्विवेदी माफिया विनोद उपाध्याय का करीबी है। गुरुवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में जब खोवा मंडी में जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई तो उन्होंने अफसरों से नाराजगी जताई और पीड़ित को तत्काल कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के सख्त रुख से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। खोवा मंडी में आनन-फानन पीड़ित को कब्जा दिलाने के बाद अब प्रशासन ने माफिया विनोद पर शिकंजा कस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्क होगी जमीन, जुटाया जा रहा ब्योरा

जानकारी के मुताबिक, रंगदारी मांगने के मामले में विनोद उपाध्याय इस समय फतेहगढ़ जेल में बंद है। कोतवाली थाने में दर्ज रंगदारी मांगने के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई थी। 11 जून 2020 को शहर के एक व्यापारी ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। प्रशासनिक आधार पर 25 जुलाई को उसे महराजगंज जेल भेज दिया गया। जहां वह 14 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रहा। फिर उसे बैरक में शिफ्ट किया गया था। बंदीरक्षकों से उलझने पर 23 अगस्त 2020 को उसे महराजगंज से सेंट्रल जेल फतेहगढ़ शिफ्ट कर दिया गया।
 
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि माफिया विनोद व उसके साथी अजय गुप्ता की जमीन को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। उसकी अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस व तहसीलदार की रिपोर्ट आने के बाद माफिया व उसके साथियों की सभी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed