{"_id":"648612153f31a9d430058ebb","slug":"mafia-sudhirs-land-mafia-friend-tiger-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-203021-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माफिया सुधीर का भू-माफिया दोस्त टाइगर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माफिया सुधीर का भू-माफिया दोस्त टाइगर गिरफ्तार
विज्ञापन
माफिया सुधीर का भू-माफिया दोस्त टाइगर गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस ने शनिवार को दर्ज किया था रंगदारी और धमकी देने की धारा में केस
माफिया सुधीर और विनोद के गुर्गों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। माफिया सुधीर सिंह के भू-माफिया दोस्त विनोद कुमार चौधरी उर्फ टाइगर को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शनिवार को ही पुलिस ने रंगदारी मांगने, जमीन कब्जा करने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। अब पुलिस सुधीर और विनोद के गुर्गों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
आरोपी विनोद कुमार चौधरी झरना टोला थाना शाहपुर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, झरना टोला, उंचवा निवासी ओमप्रकाश सिंह ने माफिया सुधीर सिंह और उसके दोस्त विनोद चौधरी व गुर्गों पर शनिवार को शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया था। कुशीनगर में शिक्षक ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी कुसुम सिंह और भाई दिनेश सिंह की पत्नी कंचन सिंह के नाम से बिछिया में सात डिस्मिल जमीन है। जुलाई 2015 में बैनामा कराने के बाद खारिज दाखिल कराकर प्लाट पर मिट्टी पाटकर पिलर कराकर काबिज हैं।
इसी बीच माफिया सुधीर सिंह के दोस्त विनोद चौधरी उर्फ टाइगर की नजर जमीन पर पड़ गई और उसने कब्जा करने के नीयत से बाउंड्री तोड़ दी थी। जून 2020 में टाइगर ने प्लाट पर माफिया सुधीर सिंह को बुलाकर धमकी भी दिलाया था। उस समय कहा गया था, जमीन छोड़ दो, नहीं तो रंगदारी दो। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। खबर है कि विनोद चौधरी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अन्य गुर्गों का नाम-पता हासिल कर लिया है, अब उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
कोट
माफिया सुधीर सिंह जेल में बंद है। उसके साथी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। : कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी