फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mafia Sudhir Singh wife Anju Singh won by election in Gorakhpur

गोरखपुर: माफिया सुधीर सिंह की पत्नी अंजू सिंह ने जीता उपचुनाव, चुनी गईं बीडीसी सदस्य

Thu, 24 Jun 2021 09:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Jun 2021 09:06 PM IST
सार

पिपरौली के वार्ड 52 से बीडीसी सदस्य चुनी गईं, 22 जून को हुआ था मतदान।

विज्ञापन
Mafia Sudhir Singh wife Anju Singh won by election in Gorakhpur
माफिया सुधीर सिंह व पत्नी अंजू सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक के वार्ड नंबर 52 अमटौरा-बनौडा से अंजू सिंह बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुईं हैं। वह माफिया सुधीर सिंह की पत्नी हैं। गुरुवार को हुई मतगणना के दौरान उन्हें 884 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रशांत सिंह को 190 वोट प्राप्त हुए।

विज्ञापन


प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच गुरुवार की सुबह साढ़े 9 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। सुबह 11 बजे तक परिणाम घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 52 में कुल 3 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन


दो बूथ ग्राम सभा अमटौरा तथा एक बूथ ग्राम सभा बनौडा में था। वहां 22 जून को मतदान हुआ था। विदित हो कि वार्ड 52 का चुनाव दो बार स्थगित हुआ। दोनों बार ही सुधीर सिंह की पत्नी का पर्चा खारिज हो गया था। तीसरी बार चुनाव हुआ तो वे जीत गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ब्लॉक प्रमुख का चुनाव दिलचस्प
पिपरौली ब्लॉक प्रमुख का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। भाजपा से दिलीप यादव ब्लॉक प्रमुख पद का टिकट मांग रहे हैं। इसके लिए वे पूरा जोर लगा रहे हैं। अब पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी अंजू सिंह चुनाव जीती हैं, माना जा रहा है कि वह भी ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी करेंगी। इससे मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed