{"_id":"6470f9105335cea1a001bd83","slug":"mafia-ajit-shahi-kept-in-high-security-barrack-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1003-183280-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया माफिया अजीत शाही, महाराजगंज से गोरखपुर जेल लाया जाएगा सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया माफिया अजीत शाही, महाराजगंज से गोरखपुर जेल लाया जाएगा सुधीर
Sat, 27 May 2023 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 10:02 AM IST
सार
रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने के बाद माफिया अजीत शाही ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने तलबी करके नए मुकदमे में रिमांड हासिल कर लिया। इस बीच अभी तक वह सामान्य में बैरक में रह रहा था, लेकिन उसकी गतिविधियों को देखते हुए गोरखपुर पुलिस ने रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
माफिया अजीत शाही।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के माफिया के खिलाफ सख्ती तेज हो गई है। जेल में बंद माफिया अजीत शाही को हाई सिक्योरिटी बैरक में डाल दिया गया है। जेल प्रशासन उसकी अतिरिक्त निगरानी करेगा। उधर, महाराजगंज में आत्मसमर्पण करने वाले माफिया सुधीर सिंह को गोरखपुर जेल लाने की तैयारी हो रही है। रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने के बाद विनोद उपाध्याय व उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने के बाद माफिया अजीत शाही ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने तलबी करके नए मुकदमे में रिमांड हासिल कर लिया। इस बीच अभी तक वह सामान्य में बैरक में रह रहा था, लेकिन उसकी गतिविधियों को देखते हुए गोरखपुर पुलिस ने रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम जेल प्रशासन ने उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में डाल दिया। शाहपुर थाना पुलिस ने जेल में पूछताछ करने के लिए न्यायालय में अर्जी दी है।
विज्ञापन
वहीं लूट के मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे सुधीर सिंह को भी महराजगंज से गोरखपुर से लाने की तैयारी चल रही है। गुलरिहा थाने में रंगदारी मांगने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज होने के बाद माफिया विनोद उपाध्याय भूमिगत हो गया है। गोरखपुर व लखनऊ स्थित ठिकानों पर पुलिस दो दिन से छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन