फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Madrasa Raza-e-Mustafa got second place in state level competitions

Gorakhpur News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में मदरसा रजा-ए-मुस्तफा को मिला दूसरा स्थान

Wed, 06 Dec 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Raza-e-Mustafa got second place in state level competitions
- एमएसआई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई थीं प्रतियोगिताएं, 32 जिले के बच्चे हुए थे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के मदारिसे अरबिया (आला) ग्रुप में मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रदेश के 32 जिलों से आई टीमों में दूसरा स्थान हासिल करने से मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर के छात्रों में खुशी की लहर है।
मदरसा रजा-ए-मुस्तफा के हाफिज अशरफ रजा, रहमत अली, हाफिज सैफ अली, सिराजुद्दीन ने इस्लामिक क्विज, नात, किरात, तकरीर में उम्दा प्रदर्शन किया। तमाम मुकाबलों में प्रदेश के विभिन्न मदरसों के सैकड़ों छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

मरकजी मदीना जामा मस्जिद, रेती चौक के इमाम मुफ्ती मेराज अहमद ने कहा कि मेहनत और लगन से तालीम हासिल करने वालों को हमेशा सम्मान मिलता है। इसलिए सभी छात्रों को मुकाबले में स्थान पाने वाले छात्रों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की सफलता पर नायब काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, मौलाना दानिश रजा अशरफी, सैयद फरहान अहमद आदि ने छात्रों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed