{"_id":"616b32240d3a6e7da7123781","slug":"madman-killed-tea-seller-by-hitting-him-with-a-brick-gorakhpur-city-news-gkp4131123182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सिरफिरे ने चाय विक्रेता को ईंट से प्रहार कर उतारा मौत के घाट, आरपीएफ सिपाही समेत दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सिरफिरे ने चाय विक्रेता को ईंट से प्रहार कर उतारा मौत के घाट, आरपीएफ सिपाही समेत दो लोग घायल
Sun, 17 Oct 2021 12:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:52 PM IST
सार
घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के उनौला दोयम गांव में शुक्रवार रात एक दबंग ने ईंट-पत्थर चलाकर आरपीएफ सिपाही समेत दो लोगों को घायल कर दिया तो वहीं चाय विक्रेता महाजन राजभर को मार डाला। आरोप है कि उसने ईंट से सिर पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, महाजन रात में करीब 11 बजे अपने एक पट्टीदार से मिलकर लौट रहे थे। वह अभी घर से 50 मीटर की दूरी पर थे कि अचानक एक युवक ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। वह जब तक कुछ समझ पाते, उसने ईंट-पत्थर से प्रहार कर उनकी जान ले ली। महाजन पिपराइच स्टेशन के पीछे चाय बेचकर अपने परिवार की जीविका चलाता था।
ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे युवक ने पिपराइच रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल जगत नारायण का ईंट से सिर फोड़ दिया। वह स्टेशन पर खाना खाने गए थे। शाम सात बजे आरोपी ने उनौला निवासी राजेश सिंह को पत्थर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पिपराइच थानाध्यक्ष मानवेंद्र पाठक ने बताया कि आरोपित अर्ध विक्षिप्त है। उसने अपना नाम दुर्गा उर्फ दोगे निवासी बरई थाना गोयल केला, जिला प्राचीन सिंह भूमि झारखंड है।