{"_id":"5f130e9b8ebc3e63d70457c9","slug":"madheshis-burnt-effigy-of-chinese-president-in-lumbni-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के लुंबिनी में मधेशियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका, कहा- 'इनका दखल ठीक नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के लुंबिनी में मधेशियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका, कहा- 'इनका दखल ठीक नहीं'
Sat, 18 Jul 2020 08:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
पुतला जलाते मधेशी।
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल में चीन के खिलाफ मधेशियों में आक्रोश व्याप्त है। चीन की सह पर नेपाल सरकार नया नागरिकता कानून लाकर मधेशियों का हक छीनने का प्रयास कर रही है। इन आरोपों को लगाते हुए जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- नेपाल में सब्जियों के बढ़े दाम से फीका हुआ खाने का जायका, महंगाई की ये है बड़ी वजह
विज्ञापन
जनमत पार्टी के रूपनदेही जिलाध्यक्ष रामकेश गुप्ता ने कहा कि नया नागरिकता कानून बनाकर सरकार मधेशियों का हक छिनने का प्रयास कर रही है। हर गांव में इस कानून के खिलाफ पार्टी जनजागरण कर रही है। नेपाल में चीन का दखल देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
बैठकों व सभा के जरिए लोगों को एकजुट किया जा रहा है। नेपाल की मधेशी जनता को बताया जा रहा है कि चीन की शह पर ओली सरकार मधेशियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ती रही है।