फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Madarsa board result 2020: Minhaj ali Maharajganj gets seventh place in intermediate

Madarsa board result 2020: महराजगंज के मिन्हाज को मिला प्रदेश में सातवां स्थान, हाईस्कूल में जुड़वा बहनों ने किया टॉप

Thu, 02 Jul 2020 05:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jul 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Madarsa board result 2020: Minhaj ali Maharajganj gets seventh place in intermediate
मिन्हाज अली व हिनाग्यास अख्तरी व सनाग्यास अख्तरी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा मदरसों का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है। महराजगंज जिले के इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी मिन्हाज अली ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने के साथ ही जिले को टॉप भी किया है। जिले की टॉप 10 सूची में हाईस्कूल के 15, इंटर के 12, स्नातक के 11 तथा परा स्नातक के 14 विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा में कुल 3384 ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 3059 को उत्तीर्ण व 325 को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया। जिले का परीक्षा परिणाम 90.4 फीसद रहा।
विज्ञापन


परतावल क्षेत्र के मदरसा इस्लामिया अहते सुन्नत फतहुल उलूम बड़हरा गंजन के इंटर के परीक्षार्थी मिन्हाज अली ने 90.2 फीसद अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप टेन सूची में सातवां तथा जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अतिरिक्त सद्दाम हुसैन, जफरुद्दीन,राफिया खातून, वसीमा खातून, सबा परवीन, मोइनुद्दीन, तबस्सुम अजीजी, शकीना खातून, शाहजहां खातून, मरजीना खातून, अब्दुर रहीम ने भी जिले के टाप टेन सूची में स्थान बनाया है।

हाईस्कूल में जुड़वा बहनों ने किया टॉप

Madarsa board result 2020: Minhaj ali Maharajganj gets seventh place in intermediate
हिनाग्यास अख्तरी व सनाग्यास अख्तरी। - फोटो : अमर उजाला।

हाईस्कूल की परीक्षा में जुड़वा बहन व मदरसा मोइनुल ईस्लाम की हिनाग्यास अख्तरी व सनाग्यास अख्तरी ने 77.16 फीसद अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से जिले को टॉप किया है। बुसरा खातून, सदाना तबस्सुम, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद ओशामा, गुफरान, सबा यासमीन, मरियम, मोहम्मद ताल्हा, नुरुल ईस्लाम, शकीना, सहबाज, जलालुद्दीन व मोहम्मद रहीश ने जिले की टॉप टेन सूपी में स्थान बनाया है। सिद्धार्थनगर के गुफरान खान ने 86.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है।

स्नातक में शमी व परास्नातक में मारिया ने किया टॉप
सिविल लाइंस स्थित जामिया रिजविया मदरसे के शमी अख्तर ने तथा परास्नातक में मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरुल उलूम की मारिया खातून ने जिले को टॉप करने में सफलता पाई है। स्नातक में मोहम्मद अनामुल्लाह, सलेहा खातून, फातमा खातून, आस मोहम्मद, मोहम्मद जियाउद्दीन, अरमान अली, फरहत फातमा, मोहम्मद ताल्हा, इंतेखाब व शरुद्दीन ने टाप टेन सूची में स्थान बनाया है। स्नातक में देवरिया के नुरुद्दीन व कुशीनगर की शकीला खातून ने 82.75 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की टॉप टेन सूची में संयुक्त रुप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed