फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lucknow couple had to give child for three lakh rupees

UP News: लखनऊ के दंपती को तीन लाख रुपये में देना था बच्चा, अनाथ आश्रम चलाने वाले गिरोह ने मांगे थे पांच लाख

Fri, 30 Sep 2022 03:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Sep 2022 03:04 PM IST
सार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाने से जेल भेजे गए अनाथ आश्रम संचालक शेखर ने लखनऊ के एक दंपती से बच्चे का सौदा तीन लाख रुपये में तय किया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लखनऊ के दंपती की पांच लड़कियां हैं और उसने एक लड़के के लिए अनाथ आश्रम से संपर्क किया था।

विज्ञापन
Lucknow couple had to give child for three lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाने से जेल भेजे गए अनाथ आश्रम संचालक शेखर ने लखनऊ के एक दंपती से बच्चे का सौदा तीन लाख रुपये में तय किया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लखनऊ के दंपती की पांच लड़कियां हैं और उसने एक लड़के के लिए अनाथ आश्रम से संपर्क किया था।

विज्ञापन


इसके बाद पांच लाख रुपये की मांग की गई थी, लेकिन परिवार ने बच्चे के लिए तीन लाख रुपये देने के लिए हामी भरी थी। खबर है कि उसी परिवार की मदद से गाड़ी भी बुक की गई थी, जो लखनऊ की थी। परिवार से पुलिस ने संपर्क किया है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। वांछित बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मऊ में अनाथ आश्रम चलाने वाले शेखर सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से ही पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच में लगी है। पूछताछ में लखनऊ के एक परिवार का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने संपर्क किया तो परिवार के लोगों ने स्वीकार कर लिया है कि शेखर से उनकी बातचीत हुई थी। अब पुलिस परिवार से संपर्क कर पूरे मामले को समझने की कोशिश कर रही है। उधर, जो बीस फोटो पुलिस को मिले थे, उसका भी सत्यापन शुरू कर दिया गया है। बच्चे कहां से आए और कहां, किसे गोद दिया गया है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब भी नहीं सुधरे तो जाएगी थानेदारी, एडीजी ने जारी किया आदेश

यह हुआ था

26 सितंबर की रात तिवारीपुर इलाके के डोमिनगढ़ के पास एक दंपती सहित तीन लोगों को बच्चा चोर होने के संदेह पर ग्रामीणों ने पीट दिया। पुलिस तीनों को लेकर थाने आई और जांच की गई तो पता चला कि इसमें से एक मऊ का शेखर है, जो अनाथ आश्रम की आड़ में बच्चों की खरीद-फरोख्त का काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो गिरोह में 13 लोगों का नाम सामने आया, जिनमें से सात को पुलिस ने बुधवार को जेल भिजवाया है। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

लखनऊ के परिवार को बच्चा बेचने की तैयारी थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कृष्ण कुमार बिश्नाई, एसपी सिटी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed