फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lt Gen Devendra Pandey honored by President of India

गर्व: लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र पांडेय राष्ट्रपति के हाथों हुए सम्मानित, इस वजह से दिया गया सम्मान

Tue, 23 Nov 2021 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Nov 2021 12:06 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़े हैं। उनका पुत्र भी आर्मी में मेजर के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
Lt Gen Devendra Pandey honored by President of India
लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय को राष्ट्रपति की ओर से अति विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए जाने से उनके परिवार में खुशी की लहर है। यह मेडल उन्हें मेजर जनरल रहते हुए सेना में उत्कृष्ट कार्यों को करने के लिए दिया गया है।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय के पिता सरगी पुरुषोत्तम पांडेय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़े हैं। उनका पुत्र भी आर्मी में मेजर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


उनके ममेरे भाई ध्रुव कुमार पांडेय ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तथा शुरू से ही देश सेवा की भावना ने आज उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया है। उनके राष्ट्रपति से सम्मानित होने पर पूरा परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed