{"_id":"5f93a5eb8ebc3e9b992448a0","slug":"lpg-extra-tej-will-soon-be-launched-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी के एक्स्ट्रा तेज से जल्दी पकेगा खाना, जानिए गोरखपुर में कब होगी इसकी लांचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी के एक्स्ट्रा तेज से जल्दी पकेगा खाना, जानिए गोरखपुर में कब होगी इसकी लांचिंग
Sat, 24 Oct 2020 09:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Oct 2020 09:26 AM IST
सार
- गोरखपुर आए कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने दी जानकारी
- जल्द ही एसएमस से मिलेगी डीजल और पेट्रोल भरवाने की रसीद
विज्ञापन
आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के एक्स्ट्रा तेज लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से खाना जल्दी पक जाएगा। ईंधन की खपत भी कम होगी। इसकी शुरूआत कानपुर से हो चुकी है। जल्द ही गोरखपुर में भी लांचिंग होगी।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में गोरखपुर आए आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य का कहना है कि एक्स्ट्रा तेज एलपीजी गैस सिलिंडर सहजनवां स्थित बॉटलिंग प्लांट में तैयार किए जाएंगे। घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिले, इस लिहाज से एक्स्ट्रा तेज एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इसकी गैस सामान्य से 60 डिग्री ज्यादा तापमान पर जलती है। इससे खाना जल्दी पक जाता है। ईंधन की खपत 5-8 फीसदी कम होती है। कानपुर के बॉटलिंग प्लांट में एक्स्ट्रा तेज एलपीजी सिलिंडर तैयार किए जा रहे हैं। कानपुर से ही गोरखपुर की कुछ औद्योगिक इकाइयों को आपूर्ति भी की जा रही है।
विज्ञापन
कार्यकारी निदेशक ने बताया कि पेट्रोल पंपों को बेहतर तकनीक के साथ जोड़ा जा रहा है। जल्द ही डीजल या पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहकों के लिए एसएमएस सेवा शुरू की जाएगी। ग्राहक जितनी कीमत का तेल भरवाएंगे, उसकी रसीद एसएमएस के रूप में मोबाइल फोन पर पहुंच जाएगी। अलग से रसीद बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे कागज की बचत होगी। कंपनी डिजिटल इंडिया की मुहिम को तेजी से आगे बढ़ा रही है।