फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LPG crematorium will also be built in medical college Gorakhpur

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भी बनेगा एलपीजी शवदाह गृह, डीएम ने जताई सहमति

Tue, 26 May 2020 04:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
LPG crematorium will also be built in medical college Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लावारिस के अलावा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के शवों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एलपीजी आधारित शवदाह गृह बनाने का निर्णय लिया गया है। मेयर ने इस संबंध में डीएम को निर्देश दिया है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने भी सहमति जता दी है।
विज्ञापन

 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इन दिनों कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है। इन मरीजों के शवों के अंतिम संस्कार को लेकर काफी ज्यादा दिक्कतें भी हो रही है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए इनके शवों को वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार कर पाना मुश्किल भी हो रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लावारिस शवों के निस्तारण को लेकर भी कॉलेज प्रबंधन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए मेयर सीताराम जायसवाल ने डीएम से वार्ता कर मेडिकल कॉलेज परिसर में ही एलपीजी आधारित शवदाह गृह बनवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि प्रदूषण मुक्त तरीके से शवों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम की ओर से राप्ती नदी तट पर एक एलपीजी आधारित शव दाह गृह बनाया जा रहा है। मैंने डीएम से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी एक इसी तरह का शवदाह गृह बनाने का निर्देश दिया है। डीएम ने भी इस पर सहमति जता दी है। इसके निर्माण में 20 से 22 लाख रुपये का खर्च आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed