{"_id":"640c05a0c990c99ea40f3a8a","slug":"loving-couple-insisting-on-marriage-in-gorakhpur-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल, थाने में परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल, थाने में परिजनों का हंगामा
Sat, 11 Mar 2023 10:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:07 AM IST
सार
थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। यह न्यायालय का मामला है। दोनों परिवार को सलाह देकर वापस भेजा गया। युवक के परिजन ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से शादी रोकवाने को कहा तो हंगामा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के रहने वाले युवक और युवती ने शादी करने की जिद ठान ली तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पहले तो वे शादी रोकने की फरियाद लेकर गए थे, लेकिन हंगामा के बाद पुलिस ने दोनों की उम्र का पता कराया तो मालूम हुआ कि दोनों बालिग हैं। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हुए दोनों को परिजनों को सुपुर्द कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। उसका 10 वर्ष का एक बेटा है। विवाद होने पर पति को छोड़कर युवती अब अपने मायके आ गई। बगल के गांव के दूसरे समुदाय के युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। एक सप्ताह पहले दोनों ने शादी की जानकारी अपने परिजन को दी तो वह विरोध करने लगे।
विज्ञापन
प्रेमी युगल के शादी की जिद पर अड़े होने पर बृहस्पतिवार दोपहर दोनों के परिजन सहजनवां थाने पहुंचे गए। युवक के परिजन ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से शादी रोकवाने को कहा तो हंगामा हो गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। यह न्यायालय का मामला है। दोनों परिवार को सलाह देकर वापस भेजा गया।