{"_id":"60c778bb8ebc3e817b7e69b6","slug":"lovers-reached-court-citing-marriage-in-temple-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: मंदिर में शादी का हवाला देकर कोर्ट में पहुंचे प्रेमी युगल, बोले- 'हमें साथ रहना है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: मंदिर में शादी का हवाला देकर कोर्ट में पहुंचे प्रेमी युगल, बोले- 'हमें साथ रहना है'
Mon, 14 Jun 2021 09:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 09:11 PM IST
सार
खड्डा क्षेत्र के एक गांव के अलग-अलग जाति के हैं प्रेमी-प्रेमिका, एसडीएम कोर्ट में शादी को पंजीकृत करने के लिए दी है अर्जी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के एक गांव के अलग-अलग जाति से संबंधित युवक-युवती की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी है। रविवार को युवक के घर पहुंची युवती पूर्व में मंदिर में शादी होने की बात कहकर युवक के घर में ही रहने की जिद्द पर अड़ी थी। सोमवार को प्रेमी युगल ने शादी को पंजीकृत कराने के लिए एसडीएम कोर्ट में अर्जी दी।
विज्ञापन
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक व युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों की जाति अलग होने व सामाजिक प्रतिष्ठा के आड़े आने से इस रिश्ते को स्वीकृत नहीं मिल रही थी। रविवार को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और युवक को पति बताकर उसी के साथ घर में रहने पर अड़ गई।
विज्ञापन
युवक ने भी सामने आकर लड़की को अपनाने की बात कही। दोनों की जिद्द को देखते हुए परिजन राजी हो गए और मंदिर में हुई शादी को मान्यता देते हुए पति पत्नी स्वीकार कर लिया। सोमवार को प्रेमी युगल खड्डा एसडीएम कोर्ट में पहुंचे और शपथ पत्र देते हुए बालिग होने व मंदिर में हुई शादी व परिजनों की रजामंदी की बात कही।
विज्ञापन
अधिवक्ता अनूप मिश्र का कहना था कि दोनों बालिग हैं और मंदिर में शादी कर चुके हैं। परिजन भी स्वीकार कर सामाजिक मान्यता दे चुके हैं। ऐसे में इस अंतर्जातीय विवाह को कानूनी मान्यता देने में कोई दिक्कत नहीं है। एसडीएम कोर्ट में सोमवार को आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।