फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lover Couple got married in temple and sent video to relatives and family then consumed poison In Gorakhpur

UP: प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी... फिर जहर खाकर काट ली कलाई की नस; इस कारण आहत थे दोनों

Sat, 01 Nov 2025 03:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Nov 2025 03:36 PM IST
सार

गोरखपुर के गुलरिया में सुसाइड का प्रयास करने वाले प्रेमी युगल ने पहले मंदिर परिसर में शादी करने का वीडियो बनाया और उसे रिश्तेदारों को भेज दिया। वहीं, उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर और ब्लेड लेकर आत्महत्या की कोशिश की। 

विज्ञापन
Lover Couple got married in temple and sent video to relatives and family then consumed poison In Gorakhpur
अस्पताल में भर्ती प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचाने के बाद जहर खा लिया और बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर दोनों अचेत अवस्था में परिजनों को मिले। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका जिस विद्यालय में 10वीं की छात्रा है, प्रेमी वहीं बस चालक है। जानकारी के मुताबिक, जंगल एकला नंबर दो स्थित एक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा का प्रेम प्रसंग उसी विद्यालय में बस चलाने वाले युवक से करीब दो साल से चल रहा था। 
विज्ञापन


स्कूल आने-जाने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। इन दोनों के संबंध की चर्चा पूरे स्कूल में फैल गई थी। बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों को जब प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'दोनों ने जहर पीकर बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली'
युवक की मार्च 2026 में शादी होनी थी। यह बात जानने के बाद छात्रा दुखी रहने लगी। बृहस्पतिवार की शाम दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए। रात करीब 11 बजे दोनों एक मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने शादी रचाई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद दोनों ने जहर पी लिया और बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली।

रात करीब 12 बजे जब युवक के परिजन उसे तलाशते हुए निकले तो दोनों अचेत अवस्था में दो किलोमीटर दूर एक गांव के पास मिले। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ रवि कुमार ने परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।

दोनों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

 

शादी कर रिश्तेदारों व परिजनों को भेजा वीडियो, फिर खाया जहरीला पदार्थ
गोरखपुर के गुलरिया में सुसाइड का प्रयास करने वाले प्रेमी युगल ने पहले मंदिर परिसर में शादी करने का वीडियो बनाया और उसे रिश्तेदारों को भेज दिया। वहीं, उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर और ब्लेड लेकर आत्महत्या की कोशिश की। वीडियो वायरल होते ही युवक के माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए थे, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि यह घटना उनके लिए दुखद है। उन्होंने बताया कि वे समय पर पहुंचे, जिससे बड़ी अनहोनी टली। युवती और उसके परिवार के लोग भी अस्पताल में मौजूद थे। घटना के दौरान दोनों परिवारों ने मीडिया और आम लोगों से दूरी बनाकर रखी। कोई भी तथ्य साझा करने से परिजन और उनके करीबी इनकार करते रहे। मौके पर पुलिस ने भी तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। हालांकि, किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जहरीला पदार्थ और सेविंग ब्लेड लेकर पहुंचे थे प्रेमी युगल
पुलिस के अनुसार, प्रेमी युगल पहले ही सुसाइड करने की ठान लिए थे। मंदिर में शादी के बाद दोनों ने पहले जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद हाथ की नस काट ली। पुलिस प्रेमी युगल की फोटो के जरिये मेडिकल स्टोर संचालकों से पूछताछ कर रही है, जिससे पता चल सके कि दोनों ने जहरीला पदार्थ कहां से खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed