{"_id":"66809fa170098eb27a0ca7b5","slug":"lover-cheated-took-30-sleeping-pills-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-605113-2024-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रेमी ने दिया धोखा, खा ली नींद की 30 गोलियां- फोन और व्हाट्सएप से शुरू हुई थी मोहब्बत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रेमी ने दिया धोखा, खा ली नींद की 30 गोलियां- फोन और व्हाट्सएप से शुरू हुई थी मोहब्बत
Sun, 30 Jun 2024 03:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:17 PM IST
सार
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में किराए के कमरे में रहने वाली महिला शनिवार की शाम नींद की 30 गोली एक साथ खा ली। सड़क पर लड़खड़ाता देख लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी। शाहपुर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि उसका पुरुष मित्र से विवाद हो गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विज्ञापन
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में किराए के कमरे में रहने वाली महिला शनिवार की शाम नींद की 30 गोली एक साथ खा ली। सड़क पर लड़खड़ाता देख लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी। शाहपुर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि उसका पुरुष मित्र से विवाद हो गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से मऊ के मधुबन की रहने वाली महिला शाहपुर इलाके में रहकर फार्मासिस्ट की पढ़ाई कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप की थी। इसके बाद वह शाहपुर इलाके में ही किराए के कमरे में रहते हुए फार्मेसी में नौकरी करने लगी।
विज्ञापन
कुछ वर्ष पहले उसकी शादी हुई और एक बच्चा भी है। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। वह तलाक लेने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई और फाेन व व्हाट्सएप पर बातचीत भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों के बीच संबंध भी बने। इसके बाद युवक उससे दूरी बनाने लगा और नंबर ब्लाॅक कर दिया। युवक द्वारा दिए गए धोखे से नाराज होकर महिला उसे मिलने के लिए बुलाई, लेकिन वह नहीं आया। इस पर उसने जान देने की धमकी देते हुए मेडिकल स्टोर से तीन पत्ता नींद की गोली खरीदी और एक साथ खा ली।